उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : दिन निकलते ही तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस

Admin2
22 Jun 2022 9:25 AM GMT
उत्तर प्रदेश : दिन निकलते ही तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस
x

जनता से रिश्ता : भीषण गर्मी से जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। बीते पांच दिन मौसम में बदलाव होने पर तापमान घट गया था। लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बुधवार को एक बार फिर से भीषण गर्मी में लोग बेहाल रहे। दिन निकलते ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

गर्मी अपने चरम पर है। बुधवार को सुबह से भीषण गर्मी रही। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भीषण गर्मी के बीच लोग घरों में ही रहे। परेशान लोग जरूरी काम सुबह-शाम में निपटा रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भीषण गर्मी में किसानों की फसलें भी सूखने की कगार पर हैं। चिंता बढ़ती जा रही है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने मौजूदा वक्त फसलों के लिहाज से बारिश को जरूरी बताया। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के हवाले से बताया कि अगले कुछ दिन बाद जिले में अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा।

सोर्स-hindustan

Next Story