उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: भोजपुरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- मौत देने का बादशाह तेरा बाप शमशाद

Kajal Dubey
16 July 2022 6:28 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: भोजपुरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- मौत देने का बादशाह तेरा बाप शमशाद
x
पढ़े पूरी खबर
कानपुर में भोजपुरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व छठ पूजा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी को धमकी भरा अज्ञात पत्र मिला है। जिससे डरे सहमे संतोष सिंह ने डीसीपी वेस्ट को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
काकादेव शास्त्री नगर निवासी कारोबारी संतोष सिंह गहमरी भोजपुरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व छठपूजा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष भी है। संतोष ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित आफिस में उन्हें एक पत्र मिला। जिसमें उसे भेजने वाले का नाम पता अंकित नहीं था। पत्र में भाजपा की राजनैतिक गतिविधियों में शामिल न होने को लेकर धमकी दी गई थी। इसके साथ ही कहा गया कि अगर अपनी जान की सुरक्षा चाहते हो तो ईदगाह के पास आकर पांच लाख रुपया दे दो।
यहीं नहीं पत्र में यह भी लिखा कि इससे पहले भी वह हमला कर चुका है, जिसमें वह बच गया था। अंत में लिखा गया कि मौत देने का बादशाह तेरा बाप शमशाद। घटना से डरे सहमे संतोष सिंह ने डीसीपी वेस्ट को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। काकादेव थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि डीसीपी वेस्ट की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
Next Story