- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh: देश का...
Uttar Pradesh: देश का इकलौता जिला जहां प्रमुख पदों पर IIT काबिज हैं
![Uttar Pradesh: देश का इकलौता जिला जहां प्रमुख पदों पर IIT काबिज हैं Uttar Pradesh: देश का इकलौता जिला जहां प्रमुख पदों पर IIT काबिज हैं](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/07/17/3876546-untitled-46-copy.webp)
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश देवरहा बाबा की धरती उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक अनोखा संयोग देखने को मिला है। यहां के चारों प्रमुख पदों पर आसीन सभी व्यक्ति आईआईटी से स्नातक हैं। आईआईटी से स्नातक शशांक मणि त्रिपाठी यहां से सांसद चुने गए हैं। इस क्षेत्र के एसपी, डीएम और सीडीओ भी आईआईटी से स्नातक हैं। सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि देवरिया संभवत: देश का इकलौता जिला है, जहां प्रमुख पदों पर आईआईटीयन काबिज हैं। दिव्या मित्तल यूपी के देवरिया की जिलाधिकारी District Magistrate (डीएम) हैं। हाल ही में उनकी जिले में तैनाती हुई है। इसी तरह यहां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा हैं। इस जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रत्यूष पांडेय हैं। देवरिया के सांसद, डीएम, एसपी और सीडीओ सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से स्नातक हैं। नवनिर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने आईआईटी दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने कई वर्षों तक विदेश में भी काम किया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी आईआईटी दिल्ली की पूर्व छात्रा हैं और उन्होंने आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई की है। उन्होंने सिंगापुर समेत विदेश में भी काम किया, लेकिन यूपीएससी की तैयारी के लिए भारत लौट आईं और आईएएस अधिकारी बन गईं।
![Usha dhiwar Usha dhiwar](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)