उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश :अज्ञानी को महापाप की कीमत चुकानी होगी : तेज प्रताप

Admin2
12 July 2022 9:11 AM GMT
उत्तर प्रदेश :अज्ञानी को महापाप की कीमत चुकानी होगी : तेज प्रताप
x
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को गीता पाठ करने और सुनने से रोका गया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दिल्ली के एम्स में भर्ती आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को गीता पाठ करने और सुनने से रोका गया है। उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। तेज प्रताप ने कहा कि एम्स में लालू यादव को गीता पाठ सुनने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें ऐसा करने से रोकने वाले उस अज्ञानी को इस महापाप की कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया।

तेज प्रताप यादव ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा कि उनके पिता लालू यादव को अस्पताल में श्रीमद भगवत गीता का पाठ करने और सुनने से रोक दिया गया। जबकि लालू को गीता पाठ पढ़ना और सुनना काफी पसंद है। गीता पाठ से रोकने वाले वाले उस अज्ञानी को ये नहीं पता कि इस महापाप की कीमत उसे इसी जन्म में चुकानी होगी।' उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें गीता पाठ करने के फायदे बताए गए हैं।
source-hindustan


Next Story