उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: छत पर ले जाकर बेटी को बनाया हवस का शिकार

Kajal Dubey
17 July 2022 6:18 PM
उत्तर-प्रदेश: छत पर ले जाकर बेटी को बनाया हवस का शिकार
x
पढ़े पूरी खबर
खागा। मजदूर ने अपनी 13 साल की बेटी को छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी की हालत बिगड़ने पर मां को घटना की जानकारी हुई। बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है और आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार बेटियां और तीन बेटे हैं।
शुक्रवार सुबह वह अपनी दो बड़ी बेटियों को लेकर खेत में रोपाई करने चली गई थी। घर पर मजदूर पति और दो बेटियां व बेटे ही थे। दोपहर के वक्त पति बहाने से 13 साल की बेटी को छत पर ले गया और टीन शेड के नीचे उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद पति घर से कहीं चला गया। शाम को जब वह घर लौटी तो बेटी की हालत बिगड़ी हालत देख उसे शक हुआ। पूछने पर बेटी ने सारी बात
बताई। जिसे सुनकर वह दंग रह गई। शनिवार की सुबह वह पीड़ित बेटी व पड़ोसियों को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Next Story