उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: गंग नहर में डूबा किशोर, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल

Suhani Malik
4 Aug 2022 9:56 PM IST
उत्तर प्रदेश: गंग नहर में डूबा किशोर, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल
x

ब्रेकिंग न्यूज़: एक किशोर के मध्य गंग नहर में डूबने से परिवार में कोहराम मचा है। किशोर दो भाई-बहनों में छोटा था। किशोर के माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गंग नहर में डूबा किशोर। मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्यगंग नहर पर नहाते वक्त एक 14 वर्षीय छात्र डूब गया। किशोर के डूबने की परिजनों को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी निवासी तुषार पुत्र पंकज अपने कुछ दोस्तों के साथ गुरुवार को वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंग नहर में नहाने के लिए गया हुआ था। तुषार ने मध्य गंग नहर के पुल से एक कपड़े को लेकर नहाने के लिए छलांग लगाई तो कपड़ा उसकी गर्दन पर लिपट गया। जिस कारण वह तैर नहीं सका और गंग नहर में डूब गया।

वहीं उसके साथियों ने बचाने के काफी प्रयास किए लेकिन, पानी की अत्यधिक गहराई होने के कारण सभी प्रयास विफल हो गए। इसके बाद राहगीरों और दोस्तों की मदद से मामले की सूचना परिजनों को दी गई। आनन-फानन परिजन मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस की मदद से गंगा में डूबे छात्र की तलाश के लिए टीम बुलाई गई। वहीं टीम ने तुषार की काफी तलाश की। लेकिन दो घंटे बाद भी गंगा में डूबे किशोर का कोई पता नहीं चल सका। उधर, कस्बे के सैकड़ों लोग खबर मिलते ही मध्य गंग नहर किनारे पहुंच गए। युवक दो-बहन भाइयों में छोटा भाई था। इकलौते पुत्र के गंगा में डूबने से माता-पिता और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। गंगा में डूबे किशोर की तलाश में पीएसी की एक टीम लगाई गई है। जो लगातार मध्य गंग नहर में किशोर की तलाश कर रही है। स्थानीय गोताखोर भी किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। पिछले करीब ढाई घंटे से किशोर की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

Next Story