उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: किशोर की संदिग्ध हालत में मौत

Kajal Dubey
23 July 2022 3:05 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: किशोर की संदिग्ध हालत में मौत
x
पढ़े पूरी खबर
अतरौलिया थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर ने बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एक व्यक्ति पर किशोर को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौलिया के डेमुडीह (गोसाई का पूरा) गॉव निवासी मुन्ना राजभर (16) पुत्र राजेश राजभर बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गांव की एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक मुन्ना कक्षा नौ का छात्र था और चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
Next Story