- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : प्यार...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : प्यार करने पर तालिबानी सजा, तीन लोग गिरफ्तार
Admin2
30 Jun 2022 11:22 AM GMT

x
जनता से रिश्ता : जौनपुर में मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलौरा बाजार में एक किशोर को प्यार करने पर तालिबानी सजा दी गई है। मनबढ़ों ने बिजली के खंभे से बांधकर पीटा है। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार निवासी एक किशोर का प्रेम तिलौरा बाजार की एक लड़की से चल रहा था। बताया जाता है की 28 जून को किशोर अपनी प्रेमिका किशोरी के साथ कही घूमने जा रहा था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हो गयी। परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर किशोर को पकड़ लिया और घर पर लाकर उसे बिजली के खम्भे में बांधकर पीटना शुरु कर दिया।देखते ही देखते गांव के लोग भी जुट गए। किशोर को पीटने लगे। बेरहमी से की गयी पिटायी से किशोर घायल हो गया। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह परिवार के लोगों को शांत कराया। किशोर वहां से अपने घर गया। लेकिन पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की।
पिटायी का वीडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी होते ही किशोर के पिता सत्य प्रकाश ने मछलीशहर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली देवानन्द रजक ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।लड़की के साथ लड़का कहीं घूमने जा रहे थे। परिवार के लोगों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर पकड़ लिया था। गिरफ्तार तीनों आरोपित गांव के है।
source-hindustan
Next Story