उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: छात्रा श्वेता शुक्ला की घर के आंगन में गला रेतकर हत्या भाइयों पर हत्या का आरोप

Tekendra
12 Jun 2024 5:26 PM IST
Uttar Pradesh: छात्रा श्वेता शुक्ला की घर के आंगन में गला रेतकर हत्या भाइयों पर हत्या का आरोप
x
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh : छात्राओं के साथ होने वाली वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गोंडा का है। जहां छात्रा श्वेता शुक्ला की घर के आंगन में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह 10 दिन पहले ही मौसी के घर से आई थी। इस मामले की पुलिस POLICE ने जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस अभी स्वजनों से पूछताछ कर रही है। मृतका के नाना बृज बिहारी मिश्र और पिता राजेश शुक्ल ने अलग-अलग तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक, श्वेता शुक्ला के पिता राजेश शुक्ल ने तीन शादियां की हैं। मृतका के मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह जिला मुख्यालय स्थित अपने मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी और इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मृतका के नाना बृज बिहारी मिश्र ने बताया कि श्वेता शुक्ला को दस दिन पूर्व उसके पिता राजेश मौसी के घर से ले गए थे। सोमवार की रात में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, पिता
FATHER
ने भूमि विवाद को लेकर अपने भाइयों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घर पर मृतका की सौतेली मां किरन शुक्ला के अलावा कोई नहीं है। घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस बारे में थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि अभी तक हुई जांच-पड़ताल के आधार पर मृतका के नाना की तहरीर पर मुकदमा किया जा रहा है। इस बारे में एसपी व‍िनीत जायसवाल ने बताया क‍ि छात्रा की मौत मामले में परिवार व गांव GOAN वालों से पूछताछ की गई। घटना का राजफाश करने के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
Next Story