उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : विवाह में चले लाठी-डंडे, तनातनी होने के साथ ही मारपीट शुरू

Admin2
17 Jun 2022 9:26 AM GMT
उत्तर प्रदेश : विवाह में चले लाठी-डंडे, तनातनी होने के साथ ही मारपीट शुरू
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में 15 जून दिन बुधवार को थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव दियोरा खास से गांव बनियाखेड़ा में एक परिवार की बेटी की बारात आई थी। खाना चल रहा था। उधर दूसरी तरफ बारात चढ़त हो रही थी। खाना खाते वक्त बराती व घरातियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद समझौता हो गया था। उसके कुछ देर के बाद चौराहे पर दोनों तरफ से तनातनी होने के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। जिसमें वर पक्ष से दो युवक गांव दियोरा खास के बुरी तरह घायल हो गए। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेज दिया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद विवाद की रस्में रोक दी गईं। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह से वर व कन्या पक्ष के कुछ सभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से समझौता हो सका। समझौता होने के बाद विवाह की रस्में अदा की गईं। दुल्हन विदा की। थानाध्यक्ष कर्म सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

सोर्स-livehindustan


Next Story