उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: हादसे में बाल-बाल बचीं सपा नेता शालिनी यादव, बोलीं- बाबा बर्फानी की कृपा से बच गए सुरक्षित

Kajal Dubey
10 July 2022 2:56 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: हादसे में बाल-बाल बचीं सपा नेता शालिनी यादव, बोलीं- बाबा बर्फानी की कृपा से बच गए सुरक्षित
x
पढ़े पूरी खबर
समाजवादी पार्टी की नेता शालिनी यादव बाबा बर्फानी की यात्रा से सकुशल वापस बेस यूनिट बालटाल लौट आई हैं। फोन पर बातचीत के दौरान शालिनी ने बताया कि वह हादसे के कुछ घंटे पहले ही अमरनाथ गुफा से निकली थीं। जैसे ही वह बेस यूनिट बालटाल पहुंचीं तो उनको हादसे की जानकारी मिली।
उन्होंने बाबा बर्फानी और बाबा विश्वनाथ का आभार जताया और हादसे में मरने वालों के प्रति दुख प्रकट किया। शालिनी यादव ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह बारिश के कारण दो दिन बाद गुफा के लिए निकलीं थीं। कई दिनों से बरसात के कारण पहाड़ों के रास्ते में कीचड़ और फिसलन थी।
सुरक्षाबल के जवान मुस्तैदी से हर जगह सुरक्षा व सहायता में लगे थे। दो दिन के लिए दर्शन यात्रा प्रशासन ने स्थगित की थी। इसके बाद जब यात्रा शुरू हुई तो पहला ही जत्था हम लोगों का था। दोपहर में पहुंचने के बाद दर्शन के बाद मेरी तबीयत बिगड़ने से हम लोगों ने तत्काल लौटने का निर्णय लिया।
शायद यह महादेव की ही मर्जी थी क्योंकि चंद घंटों बाद जब हम बेस कैंप बालटाल पहुंचे तो हादसे की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। बाबा अमरनाथ की कृपा से हम सुरक्षित व सकुशल बालटाल के रास्ते श्रीनगर आ गए।
सुरक्षित हैं बनारस से जाने वाले
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि उनके छोटे भाई उमेश चंद्र मिश्र भी अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। हादसे के बाद हम सभी लोग परेशान थे, उनके फोन पर संपर्क नहीं हो रहा था। कल रात को उनसे संपर्क हुआ और उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया कि बनारस से जाने वाले श्रद्धालु और सेवादारों का जत्था हादसे में सुरक्षित हैं।
Next Story