उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: बेटा था अंदर,यह दृश्य देख पिता के उड़ गए होश

Bharti Sahu 2
9 July 2024 3:28 AM GMT
Uttar Pradesh: बेटा था अंदर,यह दृश्य देख पिता के उड़ गए होश
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां के मायके चले जाने से बेटा इतना दुखी हो गया कि उसने घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोर शनिवार को घर में अकेला था। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। किशोर के चाचा का एक्सीडेंट हो गया था। उसके पिता अपने भाई को देखने के लिए मुजफ्फरनगर गए थे। रविवार दोपहर पिता घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसी की छत से देखा तो बरामदे के जाल में किशोर का शव फंदे से लटका था। यह देख उनके होश उड़ गए। नीचे आए और पुलिस को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किशोर को नीचे उतारा लेकिन तबतक बहुत देर हो गई थी। वह मर चुका था।
Next Story