- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश: 91 हजार...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: 91 हजार से अधिक बूथों पर एसआईआर का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण
SHIDDHANT
6 Dec 2025 11:02 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम काफी तेज गति से चल रहा है। इसी बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने हेतु अभियान में तेज और संतोषजनक प्रगति हो रही है। उन्होंने बताया कि बीएलओ को चिन्हित अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं की एक बार पुनः गहन जांच अपने स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही, इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए से पूर्ण सहयोग लेने पर भी बल दिया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलए को बूथ स्तर पर सक्रिय सहयोग के लिए स्पष्ट निर्देश दें, ताकि प्रदेश की आलेख्य मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के ही नाम दर्ज हो सकें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रदेश के 34 विधानसभा क्षेत्रों और 91,441 बूथों पर बीएलओ द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तक 15.43 करोड़ से अधिक (लगभग 99.93 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जिनमें से 14.52 करोड़ से अधिक (लगभग 94.04 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है।
उन्होंने भरोसा जताया कि सतत निगरानी और सभी हितधारकों के सहयोग से एसआईआर अभियान समयबद्ध ढंग से सफलतापूर्वक पूरा होगा। ज्ञात हो कि एसआईआर के तहत गणना चरण की अन्तिम तिथि दिनांक 11 दिसंबर है। इस दौरान जिन मतदाताओं द्वारा अपना गणना प्रपत्र भरकर अपने बीएलओ को सौंप दिया जायेगा, उन सभी के नाम दिनांक 16 दिसम्बर को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
Tagsउत्तर प्रदेशनिर्वाचन आयोगमतदाता सूचीविशेष गहन पुनरीक्षणसीओ नवदीप रिणवाबीएलओबीएलएडिजिटाइजेशनमतदानलोकतांत्रिक प्रक्रियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





