उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : चांदी महंगी, जाने आज के दाम

Admin2
30 July 2022 10:11 AM GMT
उत्तर प्रदेश : चांदी महंगी, जाने आज के दाम
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 30 जुलाई को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आज के दाम पर नजर डालें तो पिछले दिन के मुकाबले सोने और चांदी दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। बरेली में सोने के दाम में मामूली राहत मिली है जबकि चांदी का भाव बढ़ा है। शुक्रवार को लखनऊ में चढ़ा सोना शनिवार को गिर गया, हालांकि चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी देखी गई। वहीं आगरा और कानपुर में सोने के दाम में स्थिर रहे

लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम कल जितना ही यानी 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, चांदी 59,600 प्रति किलो रही। कानपुर में 24 कैरेट सोना कल 52,250 का बिका था जबकि चांदी का भाव 59,700 प्रति किलो था। आगरा में 24 कैरेट सोना 52,500 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 59,500 प्रति किलो पर बिकी। गोरखपुर में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 53,200 जबकि चांदी का भाव 60,000 प्रति किलो था। मेरठ की बात करें तो सोना 52400 प्रति 10 ग्राम और चांदी 59,200 रुपये प्रति किलो बिकी है।वहीं बरेली में सोना 52500 प्रति 10 ग्राम और चांदी 59000 प्रति किलो बिकी है। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।
source-hindustan


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta