- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: खड़ी...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: खड़ी जेसीबी से टकराई स्कूली ऑटो, सात बच्चे घायल
Kajal Dubey
19 July 2022 10:28 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
झांसी। सोमवार को सीपरी बाजार थाना इलाके में ग्वालियर रोड पर खड़ी जेसीबी से एक स्कूली ऑटो टकरा गई, जिससे मौके पर चीखपुकार मच गई। घटना में ऑटो चालक व सात बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दो बच्चों को ज्यादा चोट आई हैं।
ग्वालियर रोड स्थित आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो में सवार होकर अपने घर कांशीराम कॉलोनी जा रहे थे। इसी दरम्यान तकरीबन डेढ़ बजे कॉलोनी से पांच सौ मीटर पहले ऑटो सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गई। इससे वहां चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को अस्पताल लेकर भागे। घटना में हर्षिता प्रजापति, चाहत, प्रगति, काजल, इफरान, प्रिंस व तमन्ना घायल हो गए। प्रिंस और तमन्ना को सिर में चोट आईं, उनका इलाज मेडिकल में जारी है। जबकि, अन्य बच्चों उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
Next Story





