- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश :...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : रजिस्ट्री में स्टांप पर छूट मिलने की योजना लागू, 20 गुना बढ़ी रजिस्ट्री
Admin2
21 July 2022 5:28 AM GMT

x
इससे पहले बमुश्किल 50 गिफ्ट बैनामे हो पाते थे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उपहार रजिस्ट्री में स्टांप पर छूट मिलने की योजना लागू होते ही गोरखपुर-बस्ती मण्डल में गिफ्ट बैनामों की संख्या में काफी उछाल आ गया है। ऐसी रजिस्ट्री 20 गुना तक बढ़ गई हैं। गोरखपुर जिले की बात करें तो यहां एक महीने के अंदर लोगों ने अपनों को 900 से अधिक संपत्तियां तोहफे में दी हैं। जबकि इससे पहले बमुश्किल 50 गिफ्ट बैनामे हो पाते थे।
खून के रिश्ते वाले सम्बंधों में महज 5,000 रुपये देकर बड़ी से बड़ी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने की योजना लागू होने के बाद रोजाना ऐसी 30 से 40 रजिस्ट्री हो रही हैं। इससे पहले सात फीसदी तक स्टांप ड्यूटी देनी पड़ती थी। योगी सरकार के इस फैसले के बाद केवल पांच हजार रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री हो जाएगी। इसके अलावा प्रॉपर्टी के कुल बाजारी मूल्य का एक फीसदी रजिस्ट्री शुल्क देना होगा।इस व्यवस्था से बैनामों की संख्या बढ़ गई है। दोनों रजिस्ट्री कार्यालयों में इन दिनों रोजाना 140 से 145 बैनामे हो रहे हैं। जबकि इस व्यवस्था के लागू होने से पहले संख्या 100 से 110 के बीच थी। नई व्यवस्था के बाद से वसीयत की संख्या में गिरावट आई है। पहले जहां रोजाना सात से आठ वसीयत होती थी वहीं अब महज एक से दो रजिस्टर्ड वसीयत हो रही हैं।
source-hindustan
Next Story