उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, एक जुलाई से मेदांता अस्पताल में थीं भर्ती

Kajal Dubey
9 July 2022 5:37 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, एक जुलाई से मेदांता अस्पताल में थीं भर्ती
x
पढ़े पूरी खबर
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साधना को गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। पिछले सप्ताह एक जुलाई को ही साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव गुड़गांव रवाना हो गए हैं। उनका शव एयरलिफ्ट कर लखनऊ लाया जाएगा।
मुलायम ने 2003 में साधना गुप्ता को पत्नी माना था। उनके बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं थीं।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने निधन पर शोक जताया है। केशव ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दे और मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।
वहीं ब्रजेश पाठक ने लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति
Next Story