उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: रोडवेज बस ने स्कूली बस को मारी टक्कर, 12 लोग घायल, मची चीख-पुकार

Kajal Dubey
7 July 2022 7:12 PM IST
उत्तर-प्रदेश: रोडवेज बस ने स्कूली बस को मारी टक्कर, 12 लोग घायल, मची चीख-पुकार
x
पढ़े पूरी खबर
यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने स्कूली बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड की है।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। रोडवेज बस झांसी से महोबा जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया है।
Next Story