उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: नाम बदलकर महिला से बनाया संबंध, शादी का दिया झांसा

Kajal Dubey
18 July 2022 5:56 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: नाम बदलकर महिला से बनाया संबंध, शादी का दिया झांसा
x
पढ़े पूरी खबर
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। इसमें एक महिला को धर्म और नाम बदलकर शादी व उसके बच्चों की परवरिश करने का झांसा देकर उसे शारीरिक संबंध बनाया गया। युवक का आधार कार्ड महिला के हाथ लगा तब उसकी पोल खुल गई। महिला ने रविवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने करीब आठ वर्ष पूर्व उसको त्याग दिया और दूसरी शादी कर ली। धनाभाव के चलते वह कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। उसके तीन बच्चे हैं। वह अपने माता-पिता के घर रहकर जीवन यापन कर रही है। बाजार में लोगों के यहां झाड़ू, पोछा, बर्तन साफ करने का काम करती है। करीब एक वर्ष पूर्व उसे एक युवक मिला। उसने अपना नाम धर्म बताया और मोबाइल नंबर ले लिया। उससे बातचीत करने लगा, इस दौरान उसने तीनों बच्चों के साथ उसकी परवरिश करने एवं शादी करने का झांसा दिया। दो बार उसे बाराबंकी के एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। उसी दौरान उसके हाथ में युवक का आधार कार्ड लग गया। जिसमें उसका नाम दूसरे धर्म का लिखा हुआ था।
महिला का आरोप है कि उसका आधार कार्ड देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद युवक ने बात करना बंद कर दिया और उसके आने जाने पर निगरानी करने लगा। लगातार धमकी दे रहा है कि यदि किसी से बताया तो उसे व बच्चों को जान से हाथ धोना पड़ेगा। महिला ने रविवार को कोतवाली पुलिस को अपनी दास्तान बताई है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
Next Story