उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : मुख्तार अंसारी के वकील का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड

Admin2
28 Jun 2022 4:19 AM GMT
उत्तर प्रदेश : मुख्तार अंसारी के वकील का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड
x

जनता से रिश्ता : माफिया मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। उनका वकालत करने का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंशन की जानकारी जिला जज, जिलाधिकारी के साथ ही मऊ के बार अध्यक्ष और मंत्री को भी भेजी गई है। दरोगा सिंह ने पिछले दिनों खुलेआम न्यायाधीशों को अपशब्द कहे थे। इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है।मऊ दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से किन्नूपुर के ग्रामीणों ने निजी व कई बिगाहा सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। मंत्री के निर्देश पर तीन मई को सदर तहसील के कानूनगो जमीन की नापी करने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह और उनके साथ सुशील नामक व्यक्ति पहुंचा।

सोर्स-hindustan

Next Story