उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को 15 लाख कोविड टीके की मिली खुराक

Admin Delhi 1
20 Jan 2023 2:35 PM IST
उत्तर प्रदेश को 15 लाख कोविड टीके की मिली खुराक
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को करीब 15 लाख कोविड टीके की खुराक मिल गई है। इसे सभी जिलों में भेजा जा रहा है। जिन जिलों में एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या अभी कम है।

अभियान चलाकर टीकाकरण के निर्देश दिए

वहां अभियान चलाकर टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में अब तक 39.07 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है।

टीके की नई खेप मिलने के बाद सभी जिला टीकाकरण प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि फिर से अभियान तेज किया जाए। जहां भी टीके की जरूरत है, तत्काल मांगपत्र भेजा जाए।

Next Story