उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : पीपीपी मॉडल पर 18 बस अड्डे बनाने का प्रस्ताव जल्द

Admin2
20 Jun 2022 8:07 PM IST
उत्तर प्रदेश : पीपीपी मॉडल पर 18 बस अड्डे बनाने का प्रस्ताव जल्द
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर 18 बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की योजना पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके तहत ई-टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

परिवहन निगम के एमडी आरपी सिंह ने बताया कि बीडर्स के सुझावों के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे अनुमोदन के लिए जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलते ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। पीपीपी मॉडल पर कौशांबी (गाजियाबाद), कानपुर सेंट्रल, वाराणसी कैंट, सिविल लाइंस (प्रयागराज), विभूति खंड गोमतीनगर (लखनऊ), मेरठ, ट्रांसपोर्ट नगर (आगरा), ईदगाह (आगरा), आगरा फोर्ट (आगरा), अलीगढ़, मथुरा (ओल्ड), गाजियाबाद, गोरखपुर, चारबाग बस स्टेशन लखनऊ, जीरो रोड डिपो (प्रयागराज), अमौसी (लखनऊ), साहिबाबाद तथा अयोध्या शामिल है।

सोर्स-hindustan

Next Story