उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : युसुफ मलिक व उसके दो भाइयों की संपत्ति होगी कुर्क

Admin2
20 Jun 2022 10:34 PM IST
उत्तर प्रदेश : युसुफ मलिक व उसके दो भाइयों की संपत्ति होगी कुर्क
x

जनता से रिश्ता : शासन के निर्देश पर माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने सपा नेता व आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक व उसके दो भाइयों की संपत्ति को कुर्क करने के निर्देश पर स्वीकृति दे दी। सपा नेता ने अवैध तरीके से 1,60,16,609 रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस अफसरों के अनुसार मंगलवार को सपा नेता की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

सपा नेता यूसुफ मलिक द्वारा साथियों के साथ मिलकर रंगदारी व धोखाधड़ी, जालसाजी व जानलेवा हमला करने जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम दिया। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 19 से अधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में सिविल लाइंस पुलिस द्वारा सपा नेता पर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की थी। सिविल लाइंस पुलिस ने जांच की तो सपा नेता यूसुफ मलिक, उसके भाई यूनुस मलिक व आरिफ मलिक द्वारा अलग-अलग स्थानों पर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने की बात सामने आई। पुलिस द्वारा उक्त संपत्ति को कुर्क किए जाने के लिए डीएम से मांग की।

सोर्स-hindustan

Next Story