- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश :...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए किए जाएंगे प्रमोशन
Admin2
23 July 2022 4:30 AM GMT

x
प्रोन्नति समिति की बैठक गत आठ जुलाई को भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरके विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : यूपी पुलिस में इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए प्रमोशन किए जाएंगे। इससे यूपी को 1017 नए इंस्पेक्टर मिलेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 1017 सब इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति की संस्तुति की है। यह संस्तुति अग्रिम कार्रवाई के लिए शुक्रवार को डीजीपी को भेज दी गई। डीजीपी ने गत 22 जून को नागरिक पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति के लिए चयन वर्ष 2021 की कुल 1044 रिक्तियों का प्रस्ताव भर्ती बोर्ड को भेजा था। इन रिक्तियों को भरे जाने के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक गत आठ जुलाई को भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरके विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
source-hindustan
Next Story