उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति

Admin2
29 Jun 2022 3:02 PM GMT
उत्तर प्रदेश : राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति
x

जनता से रिश्ता : राजस्व परिषद ने 520 राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति दे दी है। इन्हें स्थानांतरित करते हुए दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नति अधीयचन वर्ष 2017-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21 व 2021-22 पांच वर्षों की रिक्तियों के आधार पर दी गई है। पदोन्नति पाने वालों को दो साल की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। नायब तहसीलदार बनने के बाद इन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (नायब तहसीलदार) सेवा नियमावली में दी गई व्यवस्था के अनुसार चार माह का प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा।


Next Story