- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : गर्भवती...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : गर्भवती मादा हिरन पर जंगली कुत्तों ने किया हमला, नहीं बच सकी हिरन की जान
Admin2
26 Jun 2022 6:22 AM GMT

x
प्रतीकात्मक तस्वीर
जनता से रिश्ता : कैलादेवी थाना क्षेत्र के ठाठी गांव के जंगल में खूंखार कुत्तों ने गर्भवती मादा हिरन को हमला कर मार दिया l कुत्तों के हमले में हिरन की मौत की सूचना पर वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सक पहुंचे। पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को दफन करा दिया।
क्षेत्र के ठाठी गांव के जंगल में शनिवार की दोपहर को गर्भवती मादा हिरन पेड़ के नीचे लेटी हुई थी। इसी दौरान खूंखार कुत्तों ने गर्भवती मादा हिरन पर हमला कर दिया। पेट में पल रहे बच्चे को जन्म देने के लिए उसे बचाने की खातिर गर्भवती मादा हिरन दौड़ी, लेकिन वह भागने की स्थिति में नहीं थी। ऐसे में गर्भवती मादा हिरन गिर गई। खूंखार कुत्ते उसके शरीर के पिछले हिस्से को नोंचकर खा गए। ग्रामीणों ने हिरन पर हमला कर रहे कुत्तों को दौड़ाया लेकिन मादा हिरन गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। ग्रामीणों न वन विभाग की टीम के साथ ही पशु चिकित्सक को भी जानकारी दी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने हिरन की जान बचाने के लिए तुरंत अपने तरीके से उपचार दिया। पानी भी पिलाया लेकिन पशु चिकित्सक के पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
पशु चिकित्सक डा. नीरज गौतम ने मादा हिरन का पोस्टमार्टम किया। वन विभाग की टीम ने शव को दफन करा दिया।
सोर्स-hindustan
Next Story