उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: पीएम मोदी ने दी CM योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई

Sanjna Verma
5 Jun 2024 9:12 AM GMT
Uttar Pradesh: पीएम मोदी ने दी CM योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई
x
Lucknow लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 52वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक post में आदित्यनाथ के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की है। प्रधानमंत्री ने लिखा, Uttarpradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वह उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके आने वाले समय में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री ने इन शुभकामनाओं के लिये प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा, आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित Uttarpradesh की संकल्पना साकार हो रही है। शुभेच्छाओं हेतु हार्दिक आभार। आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरण रीजीजू और साध्वी निरंजन ज्योति सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने भी सभी की शुभेच्छाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Next Story