- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: पिकअप ने...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: पिकअप ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, वृद्ध की मौके पर मौत
Kajal Dubey
5 Jun 2022 12:14 PM GMT

x
सड़क हादसा
करारी थाना क्षेत्र में बिहरोजपुर मोड़ के समीप रविवार सुबह बेकाबू पिकअप ने एक साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह नलकूप जा रहा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
करारी कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले का हसीन सलमानी (67) पुत्र छेद्दू किसान था। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने नलकूप जा रहा था। बिहरोजपुर मोड़ के समीप राजापुर चित्रकूट से सरसों लादकर प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार वृद्ध गिर पड़ा। इस दौरान पिकअप उसे रौंदते हुए गुजर गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर परिवार के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप को चालक सहित पकड़ लिया है। घटना के बाद से परिवार वालों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।
Next Story