उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, दो दर्जन घायल, दो महिलाओं की मौत

Bharti Sahu 2
21 July 2024 11:34 AM IST
Uttar Pradesh: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, दो दर्जन घायल, दो महिलाओं की मौत
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: थाना जहानगंज क्षेत्र में चालक को झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। पिकअप में सवार दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। दो महिलाओं की मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल लोहिया भिजवाया। एक साथ करीब दो दर्जन मरीजों के पहुंचने से इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ घबरा गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बेड खाली न होने से कई मरीज जमीन पर लेटे रहे। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो बुजुर्ग महिलाओं को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुरु पूर्णिमा पर सुबह-सुबह अस्थियां विसर्जित की गईं, जिसके बाद वे गंगा स्नान कर लौट रहे थे। थाना जहानगंज क्षेत्र के बहौरिकपुर के पास पिकअप बिजली के खंभे से टकराई और फिर पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे पिकअप में सवार दो दर्जन लोग घायल हो गए।
Next Story