उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Admin2
27 Jun 2022 1:13 PM GMT
उत्तर प्रदेश : गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
x

प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता : क्षेत्र के गांव में किसान ने तेंदुआ देखकर शोर मचा दिया। किसानी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। ग्रामीणों ने पुलिस या वन विभाग को सूचना नहीं दी।

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव नीधी निवासी सतवीर सिंह सोमवार की सुबह छह बजे अपने बाग वाले खेत के पास से चारा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह ट्रैक्टर रोककर चारा काटने लगे तभी पास के गन्ने के खेत से कुछ आवाज आई। गन्ने के खेत के पास पहुंच कर देखा तो एक तेंदुआ बाहर आया व किसान को देखते ही आम के पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए को सामने देखकर किसान ने शोर मचा दिया। किसान का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंचे। भीड़ बढती देख तेंदुआ पेड़ से उतरकर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया इस क्षेत्र में नदी के आसपास लगातार तेंदुए दिखाई देते रहते हैं। कई बार वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया लेकिन सफलता नहीं मिली। दो बार ग्रामीणों ने पांच शावकों को पकड़ कर वनविभाग के हवाले किया था लेकिन वन विभाग की टीम तेंदुए को नहीं पकड़ पाई। सोमवार को भी तेंदुआ दिखने के बाद भी ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना नहीं दी। तेंदुए के डर से ग्रामीण अकेले खेतों पर नहीं जा रहे हैं।

सोर्स-hindustan

Next Story