उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: ट्रक और ऑटो की टक्कर से एक की मौत, आठ यात्री घायल

Kajal Dubey
30 Jun 2022 3:24 PM IST
उत्तर-प्रदेश: ट्रक और ऑटो की टक्कर से एक की मौत, आठ यात्री घायल
x
पढ़े पूरी हादसा
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। गुरुवार को मौरावां-बिहार मार्ग पर बसहा तिराहा के पास ट्रक व टेंपो की भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो चालक बिहार गांव निवासी लाला की मौत हो गई। जबकि टेंपो सवार आठ यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मौरावां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
Next Story