उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : गुटखा को लेकर हुई दो भाइयों के विवाद में हुई एक की मौत

Admin2
16 July 2022 1:29 PM GMT
उत्तर प्रदेश : गुटखा को लेकर हुई दो भाइयों के विवाद में हुई एक की मौत
x
11 लोगों को भर्ती किया गया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हरदोई में गुटखा खाकर थूकने के मामले में दो भाईयों की बीच खूनी संघर्ष हुआ। जानकारी के मुताबिक पहले तो दोनों की बीच गुटखा खाकर थूकने को लेकर मामूली कहासुनी हुई लेकिन बाद में दोनों तरफ से लाठी डंडा चलने लगा। दो भाईयों की बीच हुई इस लड़ाई में छोटे भाई की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक ये खूनी संघर्ष शहर कोतवाली इलाके के बहलोली गांव की है।

पुलिस के मुताबिक गांव में रहने वाले दो सगे भाई अजय सिंह और अमर सिंह अगल बगल रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव है। शनिवार को अमर सिंह का परिवार छत पर था। इस दौरान किसी ने गुटखा खाकर थूक दिया जो अजय सिंह के घर पर चला गया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ कई की दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आए। फिर दोनों तरफ से जमकर लड़ाई हुई। दोनों तरफ से हुई लठबाजी में बड़े भाई अजय सिंह और उसकी पत्नी रतन,- बच्चे लालू, जूली, रोली, सोली और भाई अरुण घायल हो गए। दूसरी तरफ छोटे भाई अमर सिंह की ओर से अमर सिंह उसकी पत्नी रूपवती, बेटा धीरज पप्पू और बेटी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
source-hindustan


Next Story