उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: शादी का झांसा देकर सिपाही ने 2 साल तक लड़की से किया रेप, फिर मुकरा; केस दर्ज

Kajal Dubey
9 July 2022 1:40 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: शादी का झांसा देकर सिपाही ने 2 साल तक लड़की से किया रेप, फिर मुकरा; केस दर्ज
x
पढ़े पूरी मामला
कानपुर में एक सिपाही के काले कारनामों का खुलासा एक लड़की ने किया है। पिछले 2 साल से सिपाही शादी का झांसा देकर इस दलित लड़की के साथ रेप कर रहा था। यही नहीं इस दौरान उसने लड़की का गर्भपात भी कराया।
लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो सिपाही ने अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करते हुए उसे भगा दिया। लड़की ने अब पुलिस कमिश्‍नर से न्‍याय की गुहार लगाई है। पुलिस कमिश्‍नर ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
कैंट निवासी युवती ने बताया कि वह सन 2020 में 16 साल की थी और एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। उस दौरान जब वह स्कूल जाती थी तो कैंट निवासी युवक उसका रास्ता रोकता था। कई बार युवती ने अनदेखा किया। युवती के अनुसार आरोपित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
सिपाही बन जाएगा तब शादी करेगा
पीड़िता के मुताबिक वह गर्भवती हो गई। तब खाने की वस्तु में एक गोली मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि जनवरी 2022 में उसने पीड़िता से कहा कि वह सिपाही बन जाएगा तब शादी करेगा। अप्रैल 2022 में वह सिपाही बन गया मगर उसके बाद युवती को गालियां और धमकी देकर किनारे कर दिया।
सिपाही द्वारा की गई घटना संज्ञान में है। कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जो भी सबूत सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
Next Story