उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : अब मरीजों की जांच होंगी सस्ते में

Admin2
10 July 2022 12:10 PM GMT
उत्तर प्रदेश : अब मरीजों की जांच होंगी सस्ते में
x
राहतभरी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आसपास के जिलों से लखनऊ आकर जांच और इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत की बात है। लखनऊ लोहिया संस्थान(Lucknow Lohia Institute) में मरीजों की जांच अब सस्ते दरों पर होंगी। पैथोलॉजी जांच कीमतों को कम करने पर अधिकारी विचार कर रहे हैं। कीमतों को कैसे और कितना कम किया जाए? इन बिन्दुओं का अध्ययन किया जा रहा है। लोहिया अस्पताल का संस्थान में विलय हो गया है।

मंगलवार से हॉस्पिटल ब्लॉक में मुफ्त इलाज पूरी तरह बंद करने की तैयारी है। ऐसे में ओपीडी पर्चा से जांच तक शुल्क मरीजों को देना पड़ेगा। मरीजों को राहत देने के लिए संस्थान प्रशासन पैथोलॉजी की जांच कीमतों में कटौती पर विचार कर रहा है। जांच में आने वाले खर्च का भी आंकलन किया जा रहा है।अधिकारियों ने जांच कीमतों में कमी की उम्मीद जताई है। जांच की कीमतों की अंतिम सूची सोमवार शाम तक आने की उम्मीद है। अभी कितना पैसा कम होगा। इस बारे में अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
source-hindustan


Next Story