उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : 10 सचिवों को नोटिस, पढ़े पूरी खबर

Admin2
21 Jun 2022 10:58 AM IST
उत्तर प्रदेश : 10 सचिवों को नोटिस, पढ़े पूरी खबर
x

जनता से रिश्ता : प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी पंचायत सचिवों की मनमानी के कारण सामुदायिक शौचालय उपयोग में नहीं आ पा रहे हैं। इसको लेकर अब डीपीआरओ ने सख्ती शुरु की है। झींझक के बनीपारा महाराज के अधूरे शौचालय के अलावा 9 अन्य पंचायतों में शौचालय क्रियाशील न होने पर पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

झींझक ब्लॉक के बनीपारा महाराज गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा है। इसकी छत नहीं है। साथ ही शौचालय में सीट व रनिंग वाटर का भी इंतजाम नहीं है। अधूरे भवन से इसका लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण डीपीआरओ नमिता शरण ने यहां के पंचायत सचिव सुशील चौधरी को नाटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं राजपुर के मदनपुर के सचिव विवेक विद्यार्थी,मैथा के ढाकन शिवली के हृदेश कुमार,झींझक के सबलपुर के अनुराग त्रिवेदी, बान के कुंवर सिंह यादव, अकबरपुर के निजामतपुर के रमाशंकर वर्मा,भैंथाना के मनी शर्मा, रसूलाबाद के गंभीरा के ब्रह्मराज,मैथा के बेहटा के पुनीत त्रिपाठी व रास्तपुर की पंचायत सचिव खुशबू श्रीवास्तव को उनकी पंचायतों के सामुदायिक शौचालय दो साल में भी क्रियाशील न हो पाने पर नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।समुचित जवाब न आने और सामुदायिक शौचालयों का संचालन शुरु न होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
सोर्स-HINDUSTAN


Next Story