उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: बहन के ससुराल आया युवक तालाब में डूबा

Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 9:19 AM IST
Uttar Pradesh News: बहन के ससुराल आया युवक तालाब में डूबा
x
Uttar Pradesh News: थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव कबूलपुर निवासी एक युवक बुधवार शाम को अपने दोस्त के साथ उसकी बहन की ससुराल सिकन्दरपुर आया था। यहां तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई। गुरुवार शाम छह बजे युवक का शव तालाब में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव कबूलपुर थाना मलपुरा निवासी राजू बघेल (19) पुत्र देवेन्द्र सिंह की गांव के ही टिल्लू सविता के साथ बुधवार शाम को टिल्लू की बहन पूनम की ससुराल सिकन्दरपुर गए थे। रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद राजू आपने घर जाने के लिए निकला।
ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे के चलते राजू रास्ता भूल गया और गांव के पुराने तालाब की ओर चला गया। युवक को जाते हुए तो देखा था, इस पर गांव में युवक के डूबने का हल्ला हो गया। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। सुबह होते ही एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तालाब खाली कराने के लिए फायर ब्रिगेड को बुला लिया। गुरुवार शाम को छह बजे पुलिस को युवक का शव तालाब में मिला। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्रामीणों ने हाइवे पर वाहनों को रोककर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर हाइवे से हटाया।
Next Story