उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: कानपुर देहात में करंट से युवक की मौत

Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 11:06 AM IST
Uttar Pradesh News: रूरा कस्बे के बाजार वार्ड निवासी एक युवक बुधवार को वाटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार सुबह मृतक गौशाला के पास फ्रीजर में पानी लेने गया था। उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गए। किसी तरह उसको बचाने के बाद परिजन उसको जिला अस्पताल लाए। उनकी मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी रजनी बदहवास हो गई। जबकि मां आशा व भाई र्धेंद्र राहुल व सतीश तथा पुत्रों दीप व दिब्यांश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Next Story