उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: मवेशी से टकराने से युवक की मौत

Bharti Sahu 2
21 Sept 2024 12:25 PM IST
Uttar Pradesh News: मवेशी से टकराने से युवक की मौत
x
Uttar Pradesh News: महेशगंज थाना क्षेत्र के रामा का पुरवा मालाधर छत्ता गांव निवासी मुन्नालाल यादव का 18 वर्षीय बेटा महेंद्र उर्फ सोनल यादव को अपने चचेरे भाई ओमप्रकाश के 19 वर्षीय बेटे शान यादव के साथ बाइक से मामा सोनू यादव के घर पिंगरी कुंडा गया था. वहां से दोनों शाम घर आ रहे थे. कुंडा थाना क्षेत्र के ताजपुर समिति के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गए. मवेशियों से टकराकर दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए. बताते हैं कि मवेशी की सींग महेन्द्र उर्फ सोनल के गले में फंस गई और उसने कई बार पटक दिया. आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मी दोनों को सीएचसी ले गए. यहां महेन्द्र उर्फ सोनल यादव को मृत घोषित कर दिया गया. घायल चचेरे भाई को प्रयागराज रेफर कर दिया गया|
Next Story