उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा, तो खिड़की से झांका पति , फिर जो हुआ

Bharti Sahu 2
19 Aug 2024 6:51 AM IST
Uttar Pradesh News: पत्नी ने नहीं खोला  दरवाजा, तो खिड़की से झांका पति , फिर जो हुआ
x
Uttar Pradesh News: चित्रकूट जनपद में पत्नी के देरी से दरवाजा खोलने पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया. गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच करना शुरू कर दी है. मामला शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के लइना बाबा मंदिर के पास का है जहां सपाहा गांव का रहने वाला प्रदोष अपनी पत्नी और एक बच्ची के साथ किराए के कमरे में रहता था. कल देर शाम जब पति प्रदोष बाहर से काम कर अपने घर लौटा तो उसने दरवाजा खटखटाया.
पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह रोशनदान से अंदर झांकने लगा. इतने में पत्नी आ गई और इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि पति-पत्नी एकदूसरे पर मारपीट के लिए उतारू हो गए. पति ने आपा खो दिया और पत्नी की हत्या कर दी. पति ने खुद पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच करना शुरू दी है.
Next Story