उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: दुकान जा रही किशोरी से दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
16 Sept 2024 9:10 AM IST
Uttar Pradesh News:  दुकान जा रही किशोरी से दुष्कर्म
x
Uttar Pradesh News: कोतवाली बिसौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री राशन लेने के लिए राशन की दुकान पर गई थी। रास्ते में गांव का ही रहने वाला राम उसे बहला-फुसलाकर अपने पुराने घर में ले गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसकी पुत्री को बुलाकर घर में ले जाते देखा, लेकिन काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो लोगों ने युवती के पिता को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। राम के परिजनों ने घर में ताला बंद कर दिया और कहा कि इस घर में कोई नहीं है। विरोध करने पर उन्होंने युवती के पिता से अभद्रता की। राम और युवती अंदर थे। आरोप है कि राम ने उसके साथ गलत काम किया है और खुलेआम चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Next Story