- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh News:...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh News: ग्रोथ सेंटर जैनपुर फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप
Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 10:46 AM IST

x
Uttar Pradesh News: औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर के ग्रोथ सेंटर में स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार देर रात में अचानक आग लग गई। लपटें उठने परअफरा तफरी मच गई। सूचना पर फैक्ट्री पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रोथ सेंटर जैनपुर स्थित प्लास्टिक गला कर गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार रात में कबाड़ के ढेर में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने सुबह 4.30 बजे आग पर काबू पाया। रात में चौकीदार को छोड़ और किसी के वहां मौजूद नहीं होने से जनहानि बच गई। लेकिन आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा सामान व कबाड़ जलकर खाक हो गया। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में अग्निसुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, इस बावत संचालक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
TagsUttar Pradeshग्रोथसेंटरजैनपुरफैक्ट्रीआगहड़कंप Uttar PradeshGrowthCenterJainpurFactoryFirePanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





