- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh News: ...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh News: पूरी रात खोजबीन के बाद सुबह गन्ने के खेत में मिला बालिका का शव
Bharti Sahu 2
18 Aug 2024 12:45 PM IST

x
Uttar Pradesh News: जनपद के पूरे हिंदूसिंह पुरवा गांव निवासी बालिका को रात में 11 बजे भेड़िया उठा ले गया। पूरी रात खोजबीन के बाद बालिका का रविवार सुबह गन्ने के खेत में क्षत विक्षत हालत में शव मिला। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहराइच वन प्रभाग के गांवों में भेड़िया का हमला थम नहीं रहा है। कहीं दूसरे दिन तो कहीं एक सप्ताह में कहीं न कहीं भेड़िया हमला कर बच्चों को मौत की नींद सुला रहा है। लेकिन वन विभाग सिर्फ पैदल मार्च करता ही नजर आ रहा है। सदर रेंज के हरदी थाना अंतर्गत पूरे हिंदूसिंहपुरवा गांव निवासी संध्या (5) पुत्री प्रमोद कुमार शनिवार रात को परिवार के लोगों के साथ सो रही थी।
पिता प्रमोद ने बताया कि रात 11 बजे वह लघुशंका के लिए उठे तो बेटी को गायब देखा। इस पर खोजबीन शुरू हुई। सभी बालिका की तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह गांव निवासी परमानंद के गन्ने के खेत में बालिका का क्षत विक्षत शव मिला। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। सूचना पाकर वन विभाग के अमित शुक्ला और डायल 112 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अहेतुक सहायता के लिए दी 10 हजार
वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि भेड़िया के हमले में बालिका की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रूपये आर्थिक सहायता राशि अंतिम संस्कार के लिए दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पांच लाख की राशि दी जाएगी।
TagsUttar Pradeshखोजबीनसुबहखेतबालिकाशव Uttar Pradeshsearchmorningfieldgirlbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





