उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: हमीरपुर में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

Bharti Sahu 2
23 Aug 2024 7:39 AM IST
Uttar Pradesh News:  हमीरपुर में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने जेल में लगाई  फांसी, मचा हड़कंप
x
Uttar Pradesh News: थाना कुरारा के शिवनी गांव निवासी 50 वर्षीय पप्पू पुत्र फरीद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 11 वर्षीय मासूम को दरवाजे से अगवाकर ले गया। कब्रिस्तान के पास उसके साथ रेप किया फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पप्पू और उसके साथी को गिरफ्तार कर शव बरामद किया था।
जेल अधीक्षक जीआर वर्मा ने बताया कि पप्पू नौ जून 2019 से जिला कारागार में बंद था। गुरुवार शाम पप्पू ने जेल के अंदर स्टोर में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। उसे जेल का स्टाफ फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।बंदी को फंदे पर लटका देख जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बंदी को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पांच साल से जेल में बंद था और वर्तमान में मुकदमे का ट्रायल चल रहा था।
Next Story