- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : बंदरो...

x
प्रतीकात्मक तस्वीर
जनता से रिश्ता : थानाक्षेत्र के ग्रामीण बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं। उत्पाती बंदर हमलावर हो गए हैं। घर के सामान तोड़फोड़ करने के साथ ही काटकर लोगों को घायल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़ने की मांग उठाई है।
महमूदपुर लाल निवासी याकूब अली को छत पर सोते समय खूंखार बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। घायल ग्रामीण को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि बंदर कपड़े, बर्तन, खाने की सामग्री आदि उठाकर ले जाते हैं और नष्ट कर देते हैं। बंदरों का खौफ क्षेत्र के कई गांवों में फैला हुआ है। आपस में लड़ते झगड़ते पिछले एक सप्ताह में दस से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुक हैं। बंदरों के खौफ से लोग डरते हुए रास्ते से निकलते हैं। क्षेत्र के महमूदपुर लाल, डिलारी, गोविंदपुर, जहांगीर पुर, रहटामाफ़ी आदि गांवों में बंदरों का आतंक फैला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
सोर्स-hindustan
Next Story