उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : नदी में मिला लापता युवक का शव

Admin2
10 July 2022 1:30 PM
उत्तर प्रदेश : नदी में मिला लापता युवक का शव
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : चौबेपुर के मरियानी गांव के पास नून नदी में एक शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव की पहचान हो गई है। मरने वाला कैलाश सविता (60) निवासी नुनहा गांव है। मृतक के भतीजे रामजी ने बताया कि वह बारात में खाना बनाने का काम करते थे। शनिवार दोपहर घर से बाहर निकले थे। इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय ने बताया किशाम को नशे की हालत में कैलाश को पुल पर देखा गया था। आशंका है कि नशे की हालत में वह नदी में गिर गया। मौत की सही वजह जानने को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

source-hindustan


Next Story