- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : मनरेगा...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : मनरेगा श्रमिक अब योग करने के बाद शुरू करेंगे कार्य
Admin2
19 Jun 2022 12:23 PM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ग्राम पंचायत नेवलगंज विकास खंड हर्रैया सतघरवा में बुधराम के खेत से राम नारायन के खेत तक तटबंध कार्य मनरेगा श्रमिकों से कराया जा रहा है। कार्य में लगे मनरेगा श्रमिको को ग्राम रोजगार सेवकों की ओर से पहले योगाभ्यास कराया गया।
रविवार सुबह गांव के मनरेगा श्रमिको को कार्य शुरुआत करने से पहले ग्राम रोजगार सेवक राज बहादुर यादव, पंचायत सहायक राम कुमार गौतम, ग्राम प्रधान रामनिवास गौतम, सीएसपी संचालक सुनील कुमार तिवारी, युवा समाजसेवी अनुपम मिश्रा की ओर से योगाभ्यास कराया गया। पंचायत सहायक रामकुमार गौतम ने महिलाओं में होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी। मनरेगा श्रमिको को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतीय के स्वस्थ होने की कामना से फिट इंडिया मूवमेंट की शुरूआत के तहत ग्रामीण इलाके में भी लोगों को स्वस्थ व शारीरिक रूप से फिट बनाने की पहल की गई है। इसके तहत अब मनरेगा मजदूरों को योगाभ्यास काम शुरू होने से पहले आधे घंटे तक मजदूरों को योग के आसन सिखाए जाएंगे। साथ ही सफाई व पौष्टिक आहार के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कुपोषण के चलते होने वाली बीमारियों व महिला रोगों के बाबत जागरूक भी किया जाएगा। रोगों से बचाव व इलाज के तरीके भी बताए जाएंगे। जिन गांवों में योग शिक्षक हैं, उन्हें इसका दायित्व सौंपा जाएगा। गांव में तैनात योग शिक्षक ही अपने ब्लॉक क्षेत्र के सभी रोजगार सेवकों को योग में दक्ष करेंगे। इसके बाद यही रोजगार सेवक मनरेगा श्रमिकों को प्रतिदिन काम शुरू करने से पहले ही आधा घंटे तक नियमित योगा कराएंगे। इस अवसर पर मनरेगा श्रमिक ननके, हरिद्वार, भागीरथ, शिव प्रसाद, केदारनाथ, तिलकराम, महिला श्रमिक रामा देवी, मीनादेवी आदि लोग मौजूद रहे।
सोर्स-hindustan
Next Story