उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : महानगर अध्यक्ष ने नए स्वीकृत मार्गों का किया निरीक्षण

Admin2
20 Jun 2022 2:38 PM GMT
उत्तर प्रदेश : महानगर अध्यक्ष ने नए स्वीकृत मार्गों का किया निरीक्षण
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर उनके ओएसडी और भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने सोमवार को नए स्वीकृत मार्गों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय निवासियों और वेलफेयर सोसाइटियों ने रक्षामंत्री से खस्ताहाल सड़कों के बारे में शिकायत की थी। साथ ही लोगों को हो रही समस्याओं के बारे में बताया था। इसी क्रम में सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संबंधित विभागों से बिना देरी किए निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया था।

कार्य शुरू हुआ या नहीं यह देखने के लिए उनके ओएसडीए केपी सिंह और महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा निरीक्षण पर निकले। 15 करोड़ रुपए की लागत से लखनऊ पूर्व, लखनऊ उत्तर और लखनऊ पश्चिम विधान सभा क्षेत्रों के स्वीकृत मार्गों का निरीक्षण किया गया। सबसे पहले रक्षमंत्री के ओएसडी और महानगर अध्यक्ष पूर्व विधानसभा में लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड पहुंचे। यहां से शक्तिनगर मोहल्ले में बाजार डाल से पी बाग मस्जिद होते हुए तिकुनिया गार्डन के स्वीकृत मार्ग में कुर्मांचल नगर पहुंचे। यहां पर अल्पसंख्यक समुदाय व कालोनी के वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष किशोर चन्द्र पाण्डेय ने रक्षामंत्री का आभार प्रकट किया। पश्चिम विधानसभा में न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड के अंतर्गत मोहान रोड से पिंक सिटी कॉलोनी मंदिर मार्ग तक, अंबरगंज वार्ड में टीबी हॉस्पिटल से दरगाह तक निरीक्षण किया। इसके अलावा बालागंज चौराहे से कैटल कॉलोनी तक, हैदरगंज वार्ड द्वितीय के अंतर्गत पिंक सिटी कॉलोनी बुद्धेश्वर मोहान रोड से मुख्य मंदिर मार्ग तक निरीक्षण किया। उत्तर विधानसभा में अटल चौराहे से न्यू विजन स्कूल के सामने वाली रोड, जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में सहारा स्टेट गेट नंबर एक से सेक्टर 13 तक और अभिनव स्कूल संपर्क मार्ग सेक्टर जी से विशाल हॉस्पिटल तक निरीक्षण किया। इस दौरान महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी और रक्षामंत्री लखनऊ कार्यालय जन संपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला, महानगर पदाधिकारी, क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष, पार्षद भी उपस्थित रहे।

सोर्स-hindustan

Next Story