उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: दो कारों की भीषण टक्कर, रोड पर मची चीख-पुकार, 12 से ज्यादा लोग घायल

Kajal Dubey
21 Jun 2022 10:55 PM IST
उत्तर-प्रदेश: दो कारों की भीषण टक्कर, रोड पर मची चीख-पुकार, 12 से ज्यादा लोग घायल
x
पढ़े पूरी खबर
मेरठ के सरधना में गंगनहर कावड़-पटरी मार्ग पर अटेरना पुल के निकट दो कारों की भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों कारों में सवार बच्चों सहित 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर हाहाकार मच गई।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तीन एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
वहीं हादसे के बाद कावड़-पटरी मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार हुईं कारों को मार्ग से हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मार्ग को सुचारू कराया गया। वहीं एक साथ इतने घायलों को देखकर सीएचसी चिकित्सकों के हाथ-पांव फूल गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के चलते कई घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
Next Story