- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : पति को...

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : देवर-भाभी के किस्से तो आपने अनेक सुने होंगे, लेकिन गोरखपुर में जो मामला सामने आया है, उसने सभी को दंग कर दिया है। यहां एक महिला ने अपने पति को तलाक दिए बिना ही देवर से शादी कर ली। दरअसल महिला की शादी के कुछ दिन बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसके देवर से संबंध बन गए। देवर ने भाभी से शादी का वादा करके कई दिनों तक संबंध बनाए। बाद में शादी के लिए मना कर दिया था। इस पर महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई तो देवर ने भाभी संग शादी के लिए हामी भर दी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि महिला का पति मौजूद था। उसने अपने पति को तलाक भी नहीं दिया था। इन सबके बाद भी महिला ने देवर संग शादी कर ली। इसकी जानकारी होते ही सभी दंग से रह गए, लेकिन यह पूरा मामला पुलिस के सामने था। दोनों ने थाने में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद देवर ने भाभी की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाया।
मामला गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र का है। यहां के सोनबरसा निवासी एक व्यवसाई के बड़े पुत्र की शादी पिपराइच थाना क्षेत्र के उनौला में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद लड़का शारीरिक रूप से विकलांग हो गया। काफी इलाज के बाद भी उसकी सेहत के कोई सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान लड़के के छोटे भाई ने अपनी भाभी से खुद शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बना लिया। उसके भाभी का कहना था कि पिछले डेढ़ साल से उसका देवर इस वादे पर सम्बंध बन रहा था कि वह उससे शादी करेगा।
source-hindustan
Next Story