उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : शाम होते-होते सूख गए कई पेट्रोल पंप

Admin2
20 Jun 2022 10:01 PM IST
उत्तर प्रदेश : शाम होते-होते सूख गए कई पेट्रोल पंप
x

जनता से रिश्ता : पेट्रोल डीजल के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। शनिवार को आपूर्ति की स्थिति कुछ संभली थी। लेकिन रविवार रात फिर हालात बिगड़ गए। दो तेल कपंनियों के डिपो से आपूर्ति न मिलने के कारण एक दर्जन से भी ज्यादा सरकारी पंप ड्राई हो गए। वहीं दूसरी ओर निजी पंपों पर डीजल की आपूर्ति नहीं की गई। इस कारण से हाईवे पर चलने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। आगरा में लगभग 250 पंप है।

आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने तेल आपूर्ति की इस दिक्कत को लेकर रोष जताया है। रविवार को फ्रीगंज में संगठन की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। शासन प्रशासन से मांग की गई कि ट्रकों के सुचारू संचालन के लिए आपूर्ति को सामान्य कराया जाए। इससे उनके व्यापार पर खासा असर पड़ रहा है। संपूर्ण आपूर्ति न होने के कारण डिलीवरी देने में समस्या उत्पन्न हो रही है।

सोर्स-hindustan

Next Story